फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nurpur's sports complex will increase the income of the sports department.

Kangra News: खेल विभाग की आमदनी बढ़ाएगा नूरपुर का स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स

Fri, 02 Jan 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Nurpur's sports complex will increase the income of the sports department.
धर्मशाला। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का नूरपुर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स आने वाले दिनों में विभाग की आमदनी को बढ़ाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बनी दुकानों को विभाग किराये पर देगा। इससे विभाग को हर माह लाखों रुपये की आमदनी होगी। इस आमदनी को विभाग खेल के विकास और खेल मैदान सहित अन्य योजनाओं पर खर्च करेगा। नूरपुर में खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा चुका है, जबकि सिंथैटिक ट्रैक का काम चल रहा है। परिसर के चारों ओर विभाग ने करीब 70 दुकानों का निर्माण करवाया है। दुकानों को किराये पर देने के लिए खेल निदेशालय को भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय प्रबंधन कमेटी इन दुकानों की नीलामी करेगी। वहीं, इसी माह जिला खेल परिषद की बैठक में भी स्थानीय प्रबंधन कमेटी के निर्माण पर चर्चा की जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो कुछ ही माह में विभाग को इस प्रक्रिया को पूरा कर दुकानों को लोगों को किराये पर दे दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने कहा कि नूरपुर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 70 दुकानें हैं जिन्हें आने वाले दिनों में किराये पर देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए उपायुक्त कांगड़ा की अध्यक्षता वाली जिला खेल परिषद में प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद उपमंडल स्तर पर स्थानीय प्रबंधन कमेटी आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी। उम्मीद है कि इसी वर्ष से विभाग को इन दुकानों को किराये पर देने के बाद आमदनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed