{"_id":"6ac2b8c5eea289efd70be896","slug":"nurpur-to-run-against-drugs-on-november-15-kangra-news-c-95-1-kng1014-259607-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 15 नवंबर को नशे के खिलाफ दौड़ेगा नूरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 15 नवंबर को नशे के खिलाफ दौड़ेगा नूरपुर
Mon, 05 Oct 2026 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में 15 नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की मैराथन का पोस्टर जारी करते सांसद डॉ.
- फोटो : credit
नूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के खिलाफ जनजागरण की अलख जगाने और युवाओं को खेलों की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से 15 नवंबर को नूरपुर में भव्य राष्ट्रीय स्तर की मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण दौड़ ‘यूथ अगेंस्ट ड्रग्स’ और ‘गैरी केयर्स फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ और ‘सड़क सुरक्षा’ का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस खेल आयोजन में प्रदेश सहित देशभर के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।
आयोजकों ने बताया कि इस बार मैराथन को पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक व्यापक और बड़े स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रतियोगिता को तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है जिनमें बच्चों, युवाओं और ओपन कैटेगरी को शामिल किया गया है ताकि हर आयु वर्ग के लोग इस अभियान से जुड़ सकें।
रविवार को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इस राष्ट्रीय मैराथन का आधिकारिक पोस्टर जारी किया। उन्होंने आयोजक संस्थाओं की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की असीम ऊर्जा को खेलों की दिशा में मोड़कर नशे के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक चेतना विकसित की जा सकती है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, बच्चों और अभिभावकों से अपील की कि वे इस मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर समाज को जागरूक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।