फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the villagers' struggle committee will protest

Kangra News: अब ग्रामीणों की संघर्ष समिति बोलेगी हल्ला

Sat, 11 Jan 2025 07:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 Jan 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Now the villagers' struggle committee will protest
बरियाल (कांगड़ा)। ग्रामीणों ने नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत बनाने और बीडीओ कार्यालय को जवाली शिफ्ट करने के विरोध में संघर्ष समिति का गठन किया है। शुक्रवार शाम को नगरोटा सूरियां, बासा, कथोली और सुगनाड़ा के ग्रामीणों ने विश्रामगृह नगरोटा सूरियां में ब्लॉक समिति अध्यक्ष धीरज अत्री के नेतृत्व में बैठक की। इसमें ब्लॉक बचाओ, नगर पंचायत हटाओ नाम से 25 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया। इस समिति में नगरोटा सूरियां पंचायत के पूर्व प्रधान संजय महाजन को संयोजक बनाया, जबकि कथोली पंचायत प्रधान जीएस बेदी और खब्बल पंचायत के जसवंत सिंह को सह संयोजक बनाया है।
विज्ञापन

इस दौरान संघर्ष समिति ने फैसला किया कि नगर पंचायत का दर्जा देने की अधिसूचना और ब्लॉक मुख्यालय को नगरोटा सूरियां से जवाली स्थानांतरित करने के आदेशों को सात दिन के अंदर रद्द नहीं किया तो ग्रामीण नगरोटा सूरियां बस अड्डे पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इस दौरान फैसला लिया गया कि नगर पंचायत में शामिल चारों पंचायतें ग्राम सभा का आयोजन कर नगर पंचायत बनाने और ब्लॉक मुख्यालय को जवाली शिफ्ट करने के विरोध में प्रस्ताव पारित करेंगी। प्रस्ताव की कॉपी को एसडीएम जवाली, डीसी कांगड़ा और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा और प्रस्ताव की एक प्रति उच्च न्यायालय शिमला देकर न्याय की गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री काे दिखाएंगे काले झंडे : संजय
संघर्ष समिति संयोजक संजय महाजन ने कहा कि सात दिन का सरकार और जवाली विधायक एवं मंत्री चंद्र कुमार को समय दिया है। अगर नगर पंचायत की अधिसूचना रद्द कर विकास खंड नगरोटा सूरियां से छेड़छाड़ बंद नहीं की तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पंचायतों में घुसने नहीं दिया जाएगा और कृषि मंत्री सहित मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रमों का काले झंडों से स्वागत किया जाएगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed