{"_id":"69a49653a58c373be20f26fd","slug":"now-the-journey-from-tanda-to-bypass-chowk-will-be-easy-kangra-news-c-95-1-kng1037-222652-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अब टांडा से बाईपास चौक तक सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अब टांडा से बाईपास चौक तक सफर होगा आसान
विज्ञापन
टांडा से कांगड़ा बाईपास मार्ग पर चला टायरिंग का काम। अमर उजाला
धर्मशाला। टांडा से बाईपास चौक कांगड़ा तक की सड़क पर अब वाहन चालकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। लोक निर्माण विभाग ने करीब 72 लाख रुपये की लागत से इस सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है।
बरसात के बाद से यह सड़क खस्ताहाल थी। वाहन में खासकर दोपहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसके अलावा टांडा मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों को भी हिचकोले खाते हुए अस्पताल तक का सफर करना पड़ रहा था।
स्थानीय निवासी अशोक कुमार, रमन कुमार, तिजेंद्र सिंह, पवन कुमार, अश्वनी कुमार, राहुल और पंकज आदि ने सड़क सुधार कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों के साथ-साथ अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
टांडा-बाईपास सड़क पर टारिंग का आधा कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा, इससे सड़क की हालत सुधरने से लोगों और मरीजों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी। -राजीव शर्मा, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, मंडल नगरोटा बगवां