फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the decision of NP President-Vice President will be taken on 9th July

Kangra News: अब 9 जुलाई को होगा नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का फैसला

Sat, 06 Jul 2024 08:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 06 Jul 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Now the decision of NP President-Vice President will be taken on 9th July
कोरम के पूरा न होने पर चुनाव स्थगित, अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षद रहे एकजुट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायत में शामिल बैजनाथ-पपरोला नप के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शनिवार को कोरम के पूरा न होने पर संपन्न नहीं हो सका। अब 9 जुलाई को सुबह 11 बजे नप के मीटिंग हॉल में चुनाव करवाया जाएगा। 9 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए किसी भी प्रकार के कोरम की जरूरत नहीं होगी और उस दिन उपस्थित रहने वाले पार्षद अपने मत का प्रयोग कर दोनों पदों का निर्णय कर सकेंगे।

फरवरी माह में 6 पार्षदों की ओर से अध्यक्ष कांता देवी और उपाध्यक्ष वेदना के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद शनिवार को इसका समय निर्धारित किया गया था। शनिवार 11 बजे के करीब 6 पार्षद अनीता सूद, अमित कपूर, राजेश कलेडी, रीतू , राजन और आशा भाटिया मीटिंग हॉल में उपस्थित हुए, जबकि दो अन्य पार्षद विनोद धीमान और मुकेश शर्मा मीटिंग हॉल के नीचे ग्राउंड पर मौजूद रहे, लेकिन हॉल में नहीं आए। तीन अन्य पार्षद कांता देवी, वेदना और चंपा ने इस चुनाव से अपने आप को दूर रखा। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले 6 पार्षद मीटिंग हॉल में उपस्थित रहे। नियमों के तहत कोरम के लिए 11 पार्षदों में से 9 पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य थी। इस प्रकार तहसीलदार रमन ठाकुर द्वारा चुनाव स्थगित कर दिया गया उन्होंने बताया कि अब 9 जुलाई को 11 बजे पार्षदों को आमंत्रित किया गया है और उस दिन कोरम की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed