फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the center of fire department will open soon in Dhira

सुलह के धीरा में अब जल्द खुलेगा अग्निशमन विभाग का केंद्र

Mon, 14 Feb 2022 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Now the center of fire department will open soon in Dhira
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा के चंगर क्षेत्र का केंद्र बिंदु माने जाने वाला उपमंडल धीरा में अब अग्निशमन केंद्र के खुलने की मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस मांग पर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। जल्द इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

धीरा में पिछले कई दिनों से लोगों की अग्निशमन केंद्र को लेकर लोगों की मांग उठ रही थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने आठ जनवरी को प्रमुखता से उठाया था। लोगों ने गर्मियों से पहले धीरा में अग्निशमन केंद्र बनाने की मांग विस अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार से उठाई थी। धीरा में अग्निशमन केंद्र खुलने से सुलह विस के भिल बछवाई से लेकर झरेट खतीण, परौर से पुड़वा, चंबी चीडन, आटियालादाई, नागनी, बोदा, बलोटा, घराड़ा, मरूंह, कुरल, थुरल, वैरघट्टा तक तक का चंगर व पलम का इलाका कवर होता है। अब तक इस इलाके में आग लगने पर पालमपुर से ही विभाग की गाड़ियां आती थीं। कई बार गाड़ी पहुंचने से पहले ही बड़ा नुकसान हो जाता था। धीरा में अग्निशमन विभाग का केंद्र खुलने से करीब 35 से चालीस पंचायतों को सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन

मंत्रिमंडल की बैठक में धीरा में अग्निशमन केंद्र खोलने की मंजूरी पर जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष सुलह कुसम चौधरी, बीडीसी अध्यक्ष भवारना अनीता चौधरी, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष मदन ठाकुर, बीडीसी सदस्य पवन कपूर, प्रधान विकास धीमान, प्रधान कविता, अश्वनी चौधरी, बीडीसी सदस्य अशोक चौधरी, जोगेंद्र कपूर, डॉ. प्रीतम राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंपा राणा, सुजाता राणा, बीडीसी उपाध्यक्ष सुलह राजेश मेहता, भुआणा, राजमल चौधरी, कंचना चौधरी, राकेश मेहता, माया चौधरी, पवन चौधरी, अश्वनी, प्रधान बालकृष्ण, उपप्रधान चंद्र वीर आदि ने खुशी जाहिर करते हुए परमार व सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed