फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the blood bank will be open 24 hours in Tanda Medical College

Kangra News: टांडा मेडिकल काॅलेज में अब 24 घंटे खुला रहेगा ब्लड बैंक

Tue, 13 May 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 13 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Now the blood bank will be open 24 hours in Tanda Medical College
टांडा (कांगड़ा)। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में अब ब्लड बैंक 24 घंटे खुला रहेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 60 से 70 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जिसका अधिकांश हिस्सा रक्तदान शिविरों से आता है। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भले युद्ध विराम की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अभी तक वर्तमान हालात पर नजर रखी जा रही है। इसके चलते मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक को 24 घंटे खुला रखने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


टांडा मेडिकल काॅलेज इंचार्ज डॉ. अंजली चवन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्त यूनिट्स के बढ़ने से अप्रिय घटनाक्रम होने पर निजी अस्पतालों में भी रक्त की सुविधा देने में सुलभता होगी। इसके लिए रक्तदानियों को आगे आना होगा। रक्तदान करने के वाले व्यक्ति को विभिन्न लाभ ही होते हैं। वहीं, टांडा मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि रक्तदानियों की सहूलियत के लिए 24 घंटे खून उपलब्ध करवाने के लिए ब्लड बैंक में अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed