फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now Farad will reach from Bindraban in 15 minutes, Rs 6.85 crore will be spent

Kangra News: अब 15 मिनट में पहुंचेंगे बिंद्राबन से फरेड़, 6.85 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Wed, 06 Mar 2024 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 06 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now Farad will reach from Bindraban in 15 minutes, Rs 6.85 crore will be spent
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर की बिंद्राबन से लेकर फरेड़ सड़क अब जल्द ही चकाचक होगी। छह किलोमीटर के इस सफर में 25 से 30 मिनट की जगह अब 15 मिनट ही लगेंगे। इस सड़क का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसमें इस सड़क को चौड़ा और अन्य काम किया जाएगा। विभाग ने इस सड़क टेंडर जारी कर दिया है। इस सड़क का काम अब जल्द शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार बिंद्राबन-फरेड़ सड़क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। साथ ही इसकी नालियों को सही तरीके से बना कर इस पानी की निकासी के लिए पुलिया का निर्माण भी किया जा रहा है। इस पर करीब 6.85 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। इस सड़क का काम एक दो सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगा। विभाग ने इसका टेंडर कर दिया है। इस सड़क से ठीक होने पर बिंद्राबन, फाटा, सिद्धपुर, मोरला और बंड आदि गांवों के हजारों लोगों को लाभ होगा। यह सड़क बिंद्राबन से लेकर फरेड़ पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग तक ठीक की जाएगी। इससे पालमपुर से परौर या परौर की तरफ से आने वाले लोग भी इस सड़क का उपयोग कर सकते हैं। यह सड़क पालमपुर आने के लिए शार्टकट मानी जाती है।
विज्ञापन

- एसडीओ सार्थक सूद ने कहा कि इस सड़क का टेंडर कर दिया गया है। सड़क का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसमें सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। साथ ही इसकी नालियों को भी सही तरीके से बनाया जाएगा। उन्होंने इस सड़क पर करीब छह करोड़ 85 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

- सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि लोगों ने इस सड़क को चौड़ा करने की उनके साथ मांग की थी। जिस पर उन्होंने विभाग को जल्द डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए थे। अब इस सड़क को जल्द ही अच्छा बना दिया जाएगा। इससे पालमपुर और सुलह इलाके के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। विभाग को जल्द इसके काम को शुरू करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed