फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   North Zone Inter University Basketball Championship begins in Kangra

Kangra News: कांगड़ा में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबाल चैंपियनशिप का आगाज

Wed, 28 Jan 2026 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 28 Jan 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
North Zone Inter University Basketball Championship begins in Kangra
कांगड़ा। डीएवी कॉलेज कांगड़ा में मंगलवार को पुरुष वर्ग की नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबाल चैंपियनशिप (2025-26) का भव्य शुभारंभ हुआ। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उनके साथ एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा और एपीएमसी अध्यक्ष निशु मोंगरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के पहले दिन मौसम ने बाधा डाली। भारी बारिश के कारण मंगलवार को कोई भी मैच आयोजित नहीं किया जा सका। हालांकि, आयोजकों ने आगामी मैचों के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलो इंडिया अभियान के तहत इस आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की सम्मान राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है, जिससे युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ा है। सरकार राज्य में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बलजीत सिंह पटियाल, संजय शर्मा, युवराज सिंह, अशोक हिमाचली, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा और विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed