{"_id":"1d96d7c1641c6897646fd5ab2aada4da","slug":"nigam-giving-lone-five-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े वर्ग को 5 करोड़ का कर्ज देगा विकास निगम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े वर्ग को 5 करोड़ का कर्ज देगा विकास निगम
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Wed, 04 Nov 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष चंद्र कुमार ने कहा कि निगम ने वर्तमान वित्त वर्ष में पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए 250 लाभार्थियों को 5 करोड़ रुपये के ऋण प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। अक्तूबर माह के अंत तक निगम की ओर से 113 लाभार्थियों को 2 करोड़ 87 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
चंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि निगम ने गत वित्त वर्ष में 200 व्यक्तियों को चार करोड़ पैंसठ लाख रुपये के ऋण प्रदान किए हैं। निगम पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और संबंधित वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा, स्वरोजगार एवं उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पांच लाख रुपये तक का ऋण 6 प्रतिशत और 10 लाख रुपये तक ऋण 8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस ऋण की अदायगी लाभार्थी को 5 वर्षों में तिमाही किस्तों के आधार पर करनी होती है। इसके अतिरिक्त संबंधित वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए विशेष ऋण योजना के अंतर्गत 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्व में प्रदान किए गए ऋणों की वसूली पर भी विशेष ध्यान दिया गया है और अक्तूबर तक लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि वसूली गई है। उन्होंने संबंधित वर्ग के युवाओं से निगम की ओर से चलाई जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान निगम के प्रबंध निदेशक विकास लाबरू भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन