{"_id":"69ef1de4411c362595d6f74eb1bb5553","slug":"newly-married-couple-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह पहले विवाह बंधन में बंधे दंपत्ति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह पहले विवाह बंधन में बंधे दंपत्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतड़ी गांव के समीप नवनिवाहित दंपत्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दंपत्ति की शादी अभी डेढ़ माह पहले ही हुई थी। अस्पताल लाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों पर सदमों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने पति पत्नि के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रांरभिक छानबीन में दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। शुक्रवार दोपहर बाद छतड़ी के समीप बाइक स्किड होने से यह हादसा हुआ है। पुलिस को सूचना मिली कि जोंटा के देइ पठियार का रहने वाला 22 वर्षीय रामू अपनी बीस वर्षीय पत्नी आरती देवी को धर्मशाला स्थित सुसराल से वापिस लेकर घर आ रहा था।
विज्ञापन
छतड़ी के पास रामू की बाईक स्किड हो गई। सड़क दुर्घटना से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हेडकांस्केटबल संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शवों को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक रामू के घर में मातम का माहौल है। डेढ़ माह पहले हुई दोनों की शादी के बाद उनकी इस तरह हुई मौत को लेकर परिजन गहरे सदमे में हैं।