फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New bus stands will be built in Khundian-Dadasiba, Dehra Utsav will be held every year: CM Sukhu

खुंडियां-डाडासीबा में बनेंगे नए बस अड्डे, हर साल होगा देहरा उत्सव : सीएम सुक्खू

Sat, 17 Aug 2024 04:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
New bus stands will be built in Khundian-Dadasiba, Dehra Utsav will be held every year: CM Sukhu
कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि का निरीक्षण करते मु
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सुबह कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडासीबा में नए बस अड्डे बनाए जाएंगे। देहरा में इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम भी तैयार किया जाएगा। वहीं, उन्होंने देहरा में नए खोले गए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ अन्य नए कार्यालय स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन को जल्द से जल्द भूमि चिह्ति करने के निर्देश दिए। सीएम ने निर्माणाधीन फायर ऑफिस, एसडीएम ऑफिस, अस्पताल, सेरिकल्चर, बाल और बालिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं देहरा का दौरा भी किया, इनमें उचित सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुक्खू ने स्कूल के बच्चों से बातचीत की और बच्चों से सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न भी पूछे। उन्होंने कहा कि देहरा कॉलेज का नया भवन बनाया जाएगा और देहरा में अधूरे भवनों के कार्य को पूरा करने के लिए सात करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने देहरा और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए और कहा कि इस वर्ष के अंत में देहरा उत्सव भी मनाया जाएगा। देहरा और ज्वालामुखी में बिजली के तार भूमिगत करने के लिए पर्याप्त धन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पहले वीरवार देर सायं सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की और अधूरी परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरा में बिजली संबंधित समस्याओं को दूर करने, सड़कों और पानी की आपूर्ति को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने मूहल, खबली, शिवनाथ, धवाला, रैंटा, करियाड़ा और आसपास के गांवों के लिए पेयजल योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के निर्देश दिए। देहरा विधानसभा क्षेत्र के बिलासपुर, गुलेर, नंदपुर और लुदरेट पेयजल योजना के निर्माण के लिए भी डीपीआर बनाने के भी निर्देश दिए। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला में लोक निर्माण विभाग का उपमंडल और डाडासीबा में मंडल और जसवां परागपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का मंडल खोलने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। डाडासीबा से टैरेस, बस्सी से डाडासीबा और कूनहा से लोअर सुनेहत सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाडासीबा में डीएसपी ऑफिस खोलने के साथ टैरेस पुलिस पोस्ट को थाने का दर्जा प्रदान की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed