फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Neighbor injured in husband-wife fight

पति पत्नी की लड़ाई में पड़ोसी घायल

Sun, 05 Jun 2022 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Neighbor injured in husband-wife fight
गुलेर (कांगड़ा)। पति और पत्नी की लड़ाई में तीसरा व्यक्ति जख्मी हो गया। मामला पुलिस थाना हरिपुर के तहत वार्ड नंबर-1 का है। राकेश कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी हरिपुर ने पुलिस में शिकायत की है कि उसके एक पड़ोसी ने उस पर दराट से वार कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी की पत्नी और बहू शनिवार रात करीब 1.30 बजे उसके घर पर आ पहुंचीं। पत्नी ने कहा कि उसका पति उसके साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

अभी यह बात हो रही थी कि उसी समय आरोपी उसके आंगन में आ गया। उसने आरोपी से लड़ाई करने का कारण पूछा तो उसने उसके ऊपर दराट से वार कर दिया। हमले में उसके सिर पर चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति का प्राथमिक उपचार तथा मेडिकल करवाया है। नाजर सिंह थाना प्रभारी हरिपुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी करतार सिंह के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed