फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Negligence flying in the sky, rules falling on the ground

Kangra News: आसमान में उड़ रही लापरवाही, धरातल पर गिरते नियम

Thu, 12 Jun 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 12 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Negligence flying in the sky, rules falling on the ground
टेंडम उड़ान
बैजनाथ (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी, जहां हर दिन सैकड़ों सैलानी पैराग्लाइडिंग का रोमांच लेने पहुंचते हैं, यहां सुरक्षा के नियमों की खुली अनदेखी हो रही है। प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग के तमाम दिशा-निर्देशों के बावजूद बिना बीमा कवर और बिना तकनीकी जांच के टेंडम उड़ानों को अंजाम दिया जा रहा है, जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। वर्तमान में घाटी में 300 से अधिक पायलट सक्रिय हैं जो प्रतिदिन टेंडम उड़ानें करवा रहे हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि लगभग 50 पायलट पर्यटकों को बिना बीमा कवर के उड़ान करवा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ पायलटों के ग्लाइडर भी बिना तकनीकी जांच के आसमान में उड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नियम क्या कहते हैं?
प्रत्येक पायलट को हर साल अपने ग्लाइडर की अधिकृत कमेटी से तकनीकी जांच करवानी होती है। पायलट के पास निजी बीमा के साथ टेंडम उड़ान के दौरान पर्यटक का भी बीमा कवर होना आवश्यक है। यह बीमा कवर पायलट और पर्यटक दोनों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य माना गया है, लेकिन धरातल पर स्थिति इससे बिलकुल विपरीत नजर आ रही है।
विज्ञापन

निगरानी तंत्र भी सुस्त
घाटी में निगरानी के लिए नौ मार्शल तैनात हैं और पर्यटन विभाग, स्थानीय प्रशासन व पर्वतारोहण संस्थान के प्रतिनिधि भी चेकिंग के लिए अधिकृत हैं। बावजूद इसके नियमित निरीक्षण न के बराबर हो रहा है। हादसा होने पर ही आदेश जारी होते हैं, लेकिन अमल कभी नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों की चिंता
बाहरी राज्यों से पहुंचे पर्यटक अतुल, रमणदीप, आशुतोष, अनुज और पंकज का कहना है कि पायलटों के दस्तावेजों की नियमित जांच और पर्यटकों को दी जा रही सुरक्षा सुविधाओं की समय-समय पर समीक्षा बेहद जरूरी है।


कुछ पायलटों ने टेंडम उड़ानों के लिए बीमा कवर नहीं लिया था, जिन्हें दो दिन का समय दिया गया है।
रण विजय, सुपरवाइजर, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण
अब पायलटों के ग्लाइडर और दस्तावेजों की रूटीन जांच सुनिश्चित की जाएगी। बीमा और सुरक्षा नियमों की अनदेखी से पर्यटकों की जान जोखिम में पड़ सकती है, इसलिए उचित कार्रवाई की सख्त आवश्यकता है ताकि बिलिंग घाटी की यह विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुरक्षित बनी रहे।
संकल्प गौतम, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed