फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   NDA's victory is a victory of public trust: Chakshu

एनडीए की जीत जनता के विश्वास की विजय : चक्षु

Sun, 16 Nov 2025 07:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:04 AM IST
विज्ञापन
NDA's victory is a victory of public trust: Chakshu
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत को जनता की आकांक्षाओं और विश्वास की निर्णायक विजय बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जातिवाद, फरेब और कांग्रेस की झूठी गारंटियों की राजनीति को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि देश में वही राजनीति चलेगी, जिसमें विकास, काम और परिणाम दिखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह जनादेश कांग्रेस और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर एक करारा और ऐतिहासिक जवाब है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए चक्षु ने कहा कि तीन साल में एक भी वादा पूरा नहीं हुआ और हर वर्ग ठगा गया है, जबकि भाजपा शासन सदैव सुशासन और विकास का पर्याय रहा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार के बाद अब हिमाचल में भी परिवर्तन की लहर साफ नजर आ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed