फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Navneet became Rotary Club Palampur president, Sudhir secretary

Kangra News: नवनीत बने रोटरी क्लब पालमपुर अध्यक्ष, सुधीर सचिव

Mon, 15 Sep 2025 09:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 15 Sep 2025 09:11 AM IST
विज्ञापन
Navneet became Rotary Club Palampur president, Sudhir secretary
पालमपुर में रोटरी 0370 के गवर्नर रोहित ओबेरॉय नवनियुक्त अध्यक्ष नवनीत सूद को रोटरी  कॉलर पहनाते
पालमपुर (कांगड़ा)। धौलाधार रोटरी क्लब पालमपुर का वार्षिक पदस्थापना समारोह रविवार को हुआ। इस अवसर पर रोटेरियन नवनीत सूद को क्लब का नया अध्यक्ष और सुधीर भाटिया को सचिव के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला गवर्नर-3070 रोहित ओबेरॉय ने समारोह में इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में और सहायक गवर्नर हरि सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन

नवनीत सूद ने क्लब की सेवाभावना को और आगे बढ़ाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प व्यक्त किया। नए सचिव सुधीर भाटिया ने कहा कि पिछले कार्यकाल में सिविल अस्पताल पालमपुर में अन्नपूर्णा दिवस मनाया गया और होल्टा टांडा गांव में 100 से अधिक पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि होल्टा टांडा गांव रोटरी कम्युनिटी कोर प्रोजेक्ट के तहत गोद लिया गया है और यहां जल्द ही कई सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

सुधीर भाटिया ने आगे बताया कि क्लब शीघ्र ही नशा मुक्ति अभियान चलाएगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में हेल्थ व डेंटल चेकअप कैंप आयोजित करेगा। क्लब के चार्टर अध्यक्ष वाईआर बक्शी ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सीरज कटोच, डिस्ट्रिक्ट जोनल चेयर गोपाल सूद, एचएस जोगी, जिला 3070 के विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारी, अजय सूद, राघव शर्मा, राजेश सूद, कपिल सूद, पार्षद संजय राठौर, राधा सूद, संजीव बाघला, ऋषि संग्राय और ओमप्रकाश सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed