फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Naveen Sharma of Lanjhani became Lieutenant Colonel in the Indian Army

Kangra News: लांझणी के नवीन शर्मा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट कर्नल

Thu, 12 Jun 2025 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Naveen Sharma of Lanjhani became Lieutenant Colonel in the Indian Army
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत आते लांझणी गांव के निवासी नवीन कुमार शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत हुए हैं। सैनिक क्लर्क (सोल्जर क्लर्क) के एक छोटे से पद से अपने जीवन का सफर शुरू करने वाले नवीन शर्मा ने कड़ी मेहनत से आज बड़ी कामयाबी हासिल की है। वर्ष 2007-08 में पालमपुर के होल्टा में आयोजित सेना भर्ती रैली में नवीन ने भाग लिया और सोल्जर क्लर्क के पद पर चयनित हुए। सेना में रहते हुए उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

इसके बाद जून 2011 में उन्होंने कमीशन के माध्यम से लेफ्टिनेंट पद पाया। लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं देने के बाद कैप्टन और उसके बाद मेजर के पद पर पदोन्नति पाई। इस दौरान नवीन शर्मा ने देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवाएं दीं। अब एक बार फिर से पदोन्नत होकर लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं। नवीन शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय योल से हासिल की है। खास बात यह है कि पिता मदन लाल शर्मा भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। पिता मदन लाल शर्मा, माता कल्पना, भाई विजय शर्मा, पत्नी पिंकी शर्मा समेत पूरा गांव नवीन शर्मा की इस पदोन्नति खुशी है। घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed