{"_id":"69dd4e9dfca4f932b204d486","slug":"naura-youth-suraj-dies-in-a-road-accident-in-chandigarh-kangra-news-c-95-1-ssml1019-229521-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चंडीगढ़ में सड़क हादसे में नौरा के युवक सूरज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चंडीगढ़ में सड़क हादसे में नौरा के युवक सूरज की मौत
Tue, 14 Apr 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
नौरा के सूरज की फाइल फोटो
धीरा/पालमपुर (कांगड़ा)। नौरा पंचायत के मतेहड़ गांव के एक युवक की रविवार देर रात चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ में निजी क्षेत्र में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार सूरज कुछ दिन पहले ही घर से लौटकर चंडीगढ़ गया था। रविवार रात वह अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बाइक से कमरे की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में बाइक फिसलने से यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार वर्ष 2018 में सूरज के बड़े भाई की भी एक हादसे में मौत हो गई थी, जब वह बनूरी में वेल्डिंग की दुकान में काम करता था। अब छोटे बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
पिता विजय कुमार और माता नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता विजय कुमार का कहना है कि पता होता कि उनके बेटे के साथ यह घटना होनी है तो वह अपने बेटे को चंडीगढ़ भेजते ही नहीं।
ग्रामीणों ने बताया कि सूरज एक मेहनती और मिलनसार युवक था। उसकी अचानक मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। पूर्व प्रधान विकास धीमान ने भी सूरज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं, सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।