फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Natural maize procurement will start in Fatehpur from today

Kangra News: फतेहपुर में आज से शुरू होगी प्राकृतिक मक्की की खरीद

Sat, 15 Nov 2025 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Nov 2025 06:16 AM IST
विज्ञापन
Natural maize procurement will start in Fatehpur from today
फतेहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फतेहपुर अनाज मंडी में भी प्राकृतिक खेती से उपजी मक्की की खरीद 15 नवंबर से शुरू होगी। सरकार ने इस वर्ष प्राकृतिक खेती के उत्पादों को समर्थन देने के लिए मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये प्रति किलो और गेहूं का 60 रुपये प्रति किलो तय किया है।
विज्ञापन


आत्मा परियोजना के अधिकारियों के अनुसार फतेहपुर, इंदौरा, नगरोटा सूरियां और नूरपुर चार विकास खंडों के 52 किसानों से कुल 144.5 क्विंटल मक्की खरीदने की तैयारी है। विभाग ने खरीद प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए मंडी में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं तथा सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सह तकनीकी प्रबंधक विशाल शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस बार एमएसपी पर मक्की खरीद प्रारंभ की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए मंडी में सभी प्रबंध सुनिश्चित कर दिए गए हैं ताकि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सहज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed