फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nancy and Narayan of Dharamshala College came first in Red Run

Kangra News: रेड रन में धर्मशाला कॉलेज के नैंसी और नारायण प्रथम

Wed, 30 Jul 2025 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 30 Jul 2025 08:08 AM IST
विज्ञापन
Nancy and Narayan of Dharamshala College came first in Red Run
धर्मशाला में युवा उत्सव मैराथन- रेड रन में भाग लेते धावक। -स्रोत: विभाग
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में मंगलवार को सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में युवा उत्सव मैराथन ‘रेड रन’ हुई। इसमें महिला वर्ग में धर्मशाला कॉलेज की नैंसी चौधरी और पुरुष वर्ग में नारायण ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

‘रेड रन’ का उद्देश्य युवाओं और आमजन में एचआईवी/एड्स और टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की एमएस डॉ. अनुराधा शर्मा विशेष अतिथि रहीं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि मैराथन में जिला भर के 14 रेड रिबन क्लबों से आए 60 विद्यार्थियों (30 छात्र और 30 छात्राएं) ने भाग लिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुलेरी ने हरी झंडी दिखाकर 5 किलोमीटर की दौड़ को रवाना किया। महिला वर्ग में नैंसी चौधरी (धर्मशाला कॉलेज) प्रथम, अदिति ठाकुर द्वितीय, स्नेहा (शाहपुर कॉलेज) तृतीय और रेनू शर्मा (राजकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला) चौथे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में नारायण (धर्मशाला कॉलेज) पहले, विजय दूसरे, विकास (द्रोणाचार्य कॉलेज, रैत) तीसरे और प्रिंस कुमार (मटौर कॉलेज) चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुलेरी ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि एचआईवी और टीबी दो गंभीर बीमारियां हैं, जिन्हें 2030 तक समाप्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने युवाओं से न केवल स्वयं फिट और स्वस्थ रहने का आह्वान किया, बल्कि अपने परिजनों, दोस्तों और समाज को भी समय पर जांच और इलाज के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

धर्मशाला में युवा उत्सव मैराथन- रेड रन में भाग लेते धावक। -स्रोत: विभाग

धर्मशाला में युवा उत्सव मैराथन- रेड रन में भाग लेते धावक। -स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed