फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nancy and Dhruv first in under-20 category of cross country race

Kangra News: क्रॉस कंट्री दौड़ के अंडर-20 वर्ग में नैंसी और ध्रुव प्रथम

Mon, 09 Dec 2024 04:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 09 Dec 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Nancy and Dhruv first in under-20 category of cross country race
चयनित धावक अब राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री में दिखाएंगे अपना दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला एथलेटिक्स संघ ने धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में जिला स्तरीय क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिताओं को आयोजन किया। सीनियर वर्ग में दस किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार ने पहला, चिराग शर्मा ने दूसरा और साजन चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की अंडर-20 वर्ग की आठ किलोमीटर दौड़ में ध्रुव ने पहला, विक्रम ने दूसरा और परव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि गर्ल्स वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में नैंसी चौधरी प्रथम, महक गौत्तम द्वितीय और प्रिया शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
लड़कों के अंडर-18 वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में विवेक ने पहला, दिपांशु ने दूसरा और अर्जुन सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कों के अंडर-16 वर्ग की दो किलोमीटर दौड़ में अमित पहले, सुजल दूसरे और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर-16 वर्ग की दो किलोमीटर दौड़ में आयुषी ने पहला, काव्या ने दूसरा और दिपाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिता में चयनित धावक 15 दिसंबर से ऊना में होने वाली राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कांगड़ा की टीम 14 दिसंबर को ऊना के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed