फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Naiharanpukhar became the winner of basketball and Noorpur became the winner of Kabaddi

Kangra News: नैहरनपुखर बास्केटबाल और नूरपुर बना कबड्डी का विजेता

Fri, 25 Apr 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 25 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Naiharanpukhar became the winner of basketball and Noorpur became the winner of Kabaddi
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरनपुखर में 18वीं जिला स्तरीय पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन कबड्डी, बास्केटबाल और बैडमिंटन स्पर्धाओं के फाइनल मैच खेले गए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैहरनपुखर जिला स्तरीय पुरुष खेल प्रतियोगिता में बास्केटबाल का विजेता बना। नैहरनपुखर की टीम ने आईटीआई सलियाणा की टीम को पराजित किया। कबड्डी में नूरपुर ने शाहपुर को पराजित कर कबड्डी की ट्राॅफी अपने नाम की।
विज्ञापन


बैडमिंटन में आईटीआई सलियाणा की टीम विजेता बनी और मेजबान संस्थान नैहरनपुखर की टीम उपविजेता रही। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में आईटीआई सेराथाना के सचिन ने पहला स्थान प्राप्त किया। बड़ोह के नीरज को दूसरा और जवाली के अभय को तीसरा स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ में बड़ोह के मोहित पहला, धमेटा के निशांत शर्मा दूसरे और सलियाणा के समीर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में रझूं के विशाल प्रथम, नूरपुर के सुशांत चौधरी द्वितीय और रझूंं के अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में सलियाणा के अंशुल को पहला, खुंडियां के गौरव सिंह को दूसरा और संसारपुर टैरेस के विपुल कुमार को तीसरा पुरस्कार मिला। शाॅट पुट थ्रो में बड़ोह के सुजल पहले नंबर पर रहे। नैहरनपुखर के अंकुश राणा दूसरे और शाहपुर के अनमोल तीसरे स्थान पर रहे। संस्थान के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को शुक्रवार को समापन समारोह में मुख्यातिथि विधायक कमलेश ठाकुर पुरस्कृत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed