{"_id":"66df824e639cdb140c07af64","slug":"nagrota-suriya-became-overall-champion-by-winning-in-kabaddi-and-kho-kho-kangra-news-c-95-1-ssml1020-146450-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कबड्डी और खो-खो में जीत दर्ज कर नगरोटा सूरियां बना ओवरआल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कबड्डी और खो-खो में जीत दर्ज कर नगरोटा सूरियां बना ओवरआल चैंपियन
Tue, 10 Sep 2024 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जवाली उपमंडल के स्कूलों की अंडर-19 लड़कों की ज़ोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का नगरोटा सूरियां में सोमवार को समापन हो गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा सूरियां ओवरआल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता के वॉलीबाल में घाड़जरोट स्कूल विजेता और हरसर स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में नगरोटा सूरियां स्कूल विजेता और भाली स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में नगरोटा सूरियां स्कूल विजेता और बेहिपठियार स्कूल उपविजेता रहा।
बैडमिंटन में डीएवी स्कूल चलवाड़ा विजेता और नगरोटा सूरियां स्कूल उपविजेता रहा। कुश्ती में कोटला स्कूल और नगरोटा सूरियां स्कूल ने चार-चार गोल्ड मेडल और बरियाल स्कूल ने एक गोल्ड मेडल जीता। समापन समारोह में स्कूल के एसएमसी प्रधान सतीश मेहरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रिंसिपल हरभजन सिंह सोहल ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। खेलकूद प्रतियोगिता में 40 स्कूलों के 538 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना प्रतिभा प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया और स्कूल प्रबंधन को 5,100 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सुखदेव जम्वाल, राकेश धीमान, शविद्र जम्वाल के अलावा प्रिंसिपल सुशील धीमान, मुलख राज, प्रदीप परदेसी, नरेंद्र जम्वाल, प्रधान सुगनाड़ा कर्ण पठानिया, उपप्रधान सुखपाल गोगी और एसएमसी पूर्व प्रधान शामस्वरूप शर्मा उपस्थित रहे।