फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nagrota Bagwan Trade Board protested against commercial tax

Kangra News: नगरोटा बगवां व्यापार मंडल ने किया व्यावसायिक कर विरोध

Sun, 19 Jan 2025 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 19 Jan 2025 07:46 AM IST
विज्ञापन
Nagrota Bagwan Trade Board protested against commercial tax
नगर परिषद को अस्वीकृति पत्र सौंपकर व्यापारियों ने जाहिर की अपनी मंशा
विज्ञापन

बोले-व्यापारी पहले से ही अदा कर रहे हैं कई प्रकार के कर
ईओ ने कहा- नप की बैठक में रखेंगे व्यापारियों की आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार के अर्बन डेवलपमेंट विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नगरोटा बगवां नगर परिषद की ओर से सभी वर्गों के व्यापारियों पर लगाए जाने वाले व्यावसायिक कर का व्यापार मंडल ने विरोध किया है। इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिपहिया की अगुवाई में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नप कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला को एक विरोध पत्र सौंपकर अपनी अस्वीकृति जताई है।
नरेंद्र सिपहिया ने बताया कि इस टैक्स के बारे में व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की बैठक में सर्वसम्मति से विचार-विमर्श के बाद व्यावसायिक कर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अपनी अस्वीकृति जताई है। बैठक में दलील दी गई कि व्यापारी वर्ग पहले ही ऑनलाइन बिक्री के कारण दिन-प्रतिदिन घाटे में चल रहा है।
विज्ञापन

नप को सौंपे गए पत्र में याद दिलाया गया है कि व्यापारी वर्ग पहले से ही हिमाचल प्रदेश सरकार को दुकान एवं वाणिज्य संस्थान अधिनियम 1969 के तहत शुल्क अदा कर रहा है, जबकि नप को संपत्ति कर भी दे रहा है, अब यह नया कर व्यवसायियों पर नहीं लगाया जाना चाहिए। सिपहिया ने बताया कि अस्वीकृति पत्र में नप से अपेक्षा की गई कि वह नगरोटा बगवां के व्यापारी वर्ग की भावनाओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नप कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने व्यापार मंडल के पत्र की प्राप्ति की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के इस पत्र को नप की बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि नप द्वारा व्यवसायिक कर, कुत्ता पालने के पंजीकरण और होर्डिंग लगाने व कैनोपी स्थापित करने को नप द्वारा ली जाने वाली निर्धारित फीस बारे नगरवासियों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed