{"_id":"6a1085a8cb6367f6e702ed47","slug":"naganpatti-forest-fire-brought-under-control-kangra-news-c-95-1-kng1047-235923-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नागनपट्ट के जंगल में लगी आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नागनपट्ट के जंगल में लगी आग पर पाया काबू
Fri, 22 May 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 22 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। नागनपट्ट के जंगल में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। सूचना मिलने पर फॉरेस्ट गार्ड राजकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने नेशनल टीम के मुख्य सदस्य मंजीत उर्फ काका को सूचित किया। मंजीत के निर्देश पर टीम के सदस्य विपन, सगुन, अभिषेक, इंद्रजीत और सोनू मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। टीम ने लाखों की वन संपदा को नुकसान से बचा लिया। उन्होंने बताया कि अब जंगलों में आग की घटनाएं रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी करने का निर्णय लिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि आग लगाने वाले दोषियों पर 50 हजार रुपये जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन