{"_id":"67f429aff36ad28aa505b64e","slug":"mushroom-farming-will-open-doors-to-self-employment-dr-hitendra-kangra-news-c-95-1-ssml1021-172305-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशरूम की खेती से खुलेंगे स्वरोजगार के द्वार : डाॅ. हितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशरूम की खेती से खुलेंगे स्वरोजगार के द्वार : डाॅ. हितेंद्र
विज्ञापन
बागवानी विभाग पालमपुर में मशरूम को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित किसान। स्रोत: विभाग
पालमपुर (कांगड़ा)। बागवानी विभाग पालमपुर की मशरूम की खेती को लेकर भरमौर और कांगड़ा के किसानों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान विषय विशेषज्ञ डॉ. हितेंद्र पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने किसानों और बागवानों को मशरूम के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मशरूम की खेती को स्वरोजगार के रूप में अपनाने पर बल दिया।
उन्होंने किसानों को कहा कि 2024-25 में किसानों को 326.5 मीट्रिक टन खुंब खाद वितरण की, जिसमें 450 किसान लाभान्वित हुए। 10 प्रशिक्षण शिविरों में लगभग 326 किसानों को खुंब खेती के गुर सिखाए। इसमें चंबा जिला के भरमौर के 25 और जिला कांगड़ा के 10 किसान भाग ले रहे हैं। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम 11 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें किसानों को मशरूम की खेती करना, कंपोस्ट बनाना, मार्केटिंग और बैंकों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा।
मशरूम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. राजेश पटियाल ने भी किसानों मशरूम उत्पादन की खेती के बारे जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उद्यान विभाग भरमौर जिला चंबा के सौजन्य से किया जा रहा है और मशरूम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पालमपुर की ओर से किसानों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस मौके पर उद्यान विकास अधिकारी डॉ. हितेश ठाकुर, उद्यान प्रसार अधिकारी डॉ. समृता शर्मा और उद्यान प्रसार अधिकारी किरण ने भी किसानों को संबोधित किया।