फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   murder case

पेंटर हत्याकांड : लोगों ने थाने पहुंचकर मांगा न्याय

Wed, 30 Nov 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
murder case
कांगड़ा थाने के बाहर जमा हुए तरसूह गांव के लोग। संवाद - फोटो : Kangra
कांगड़ा। पांच दिन पहले तरसूह गांव में पेंटर रमन कुमार की निर्मम हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के परिजनों सहित दर्जनों गांववासी इस मामले में न्याय की गुहार लेकर कांगड़ा थाना पहुंचे। मृतक की माता ने आरोप लगाया कि आरोपी ऋषि अकेला ही उनके बेटे की हत्या नहीं कर सकता है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि इस हत्या में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस उन लोगों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें इंसाफ दिलाए। रमन की मां ने कहा कि रात डेढ़ बजे तक बेटा रमन कमरे में ही था। उसके बाद कब घर से निकला, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं। उन्हें भी सुबह ही ग्रामीणों के माध्यम से उसकी हत्या की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि एक अकेला आरोपी इतनी निर्मम हत्या की साजिश नहीं रच सकता है। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। पुलिस थाना प्रभारी विजय शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है और आरोपी ऋषि ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अकेले ही रमन की हत्या की है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed