फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Murder accused sent to judicial custody

14 दिन की न्यायिक हिरासत में हत्या का आरोपी

Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Murder accused sent to judicial custody
धर्मशाला। हत्या के एक मामले के आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी विचित्र सिंह बड़ी हलेड़ वार्ड नंबर 13 जिला कांगड़ा का निवासी है। विचित्र सिंह पर पड़ोस में रहने वाली शकुंतला देवी की हत्या का आरोप है। आरोपी को इससे पहले कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। उसकी अवधि सोमवार को खत्म हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर को शकुंतला देवी की बहू सुमना कुमारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी सास शकुंतला देवी घर की छत पर बैठी थी, तभी पड़ोस में रहने वाला विचित्र सिंह वहां पहुंचा और उसकी सास के साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने शकुंतला देवी के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन

सुमना ने पुलिस को बताया कि वह शोर-शराबा सुनकर छत पर पहुंची और अपनी सास को बचाने की कोशिश करने लगी, तभी विचित्र सिंह ने उसकी सास को धक्का दे दिया और वह छत से नीचे गिर गई। उन्हें इलाज के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed