फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Municipal elections... Half the population showed their full strength, 30 women contested the elections.

Kangra News: नगर निकाय चुनाव... आधी आबादी ने दिखाई पूरी ताकत, 30 महिलाओं ने ठोकी चुनावी ताल

Mon, 04 May 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 04 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections... Half the population showed their full strength, 30 women contested the elections.
सांकेतिक तस्वीर। एआई जनरेटेड
धर्मशाला। नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर की राजनीति में महिलाओं का वर्चस्व साफ दिखाई दे रहा है। कुल 58 प्रत्याशियों की सूची में 30 महिला उम्मीदवारों ने नामांकन भरकर यह साबित कर दिया है कि वे शहर के विकास की बागडोर संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि पुरुष उम्मीदवारों (28) की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश में महिलाओं पर बड़ा भरोसा जताया है। कांग्रेस ने कुल 10 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें हिमांशी, सुदर्शना, नीनू शर्मा, शैलजा, बबीता, शिवानी भारद्वाज, रानी देवी, स्वर्ण देवी, रजनी और बबीता (सिद्धपुर) शामिल हैं। वहीं, भाजपा ने 9 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी की ओर से रेखा देवी, आशा देवी, नेहा सांगल, अरुणा कुमारी, करिश्मा छेत्री, आशू, प्रेरणा, मीना कुमारी और अनुपम कटोच चुनावी रण में हैं।
विज्ञापन

पार्टी टिकट न मिलने या स्वतंत्र रूप से चुनावी रण में भी महिलाएं कूदी हैं। 17 वार्डों वाले नगर निगम धर्मशाला के अलग-अलग वार्डों से 11 महिलाओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरकर चुनावी ताल ठोकी है। इससे कई वार्डों में महिला प्रत्याशियों के बीच ही मुख्य मुकाबला होने वाला है। वार्ड नंबर 7 (सचिवालय), वार्ड नंबर 8 (खेल परिसर) और वार्ड नंबर 12 (बड़ोल) में सबसे अधिक महिला उम्मीदवार आमने-सामने हैं। यहां चार-चार महिला प्रत्याशी हैं। वहीं, वार्ड नंबर 4 (कश्मीर हाउस) और वार्ड नंबर 6 (कोतवाली बाजार) में भी तीन-तीन महिलाएं चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पूर्व महिला मेयरों ने फिर ठोकी है ताल
खनियारा वार्ड से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं रजनी पहले भी मेयर रह चुकी हैं। वह 2016 में उन्होंने ढाई साल के लिए मेयर की कुर्सी संभाली थी। इसके अलावा दिसंबर 2023 में ढ़ाई साल के लिए महापौर व उपमहापौर के चुनाव हुए थे। इसमें नीनू शर्मा ने दूसरी महिला महापौर के रूप में पद संभाला था, जबकि तेजेंद्र कौर ने पहली महिला उप महापौर नगर निगम की सत्ता की बागडोर अपने हाथों में संभाली थी। नीनू शर्मा इस बार कांग्रेस की प्रत्याशी हैं, जबकि तेजेंद्र कौर ने निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है।

पुरुषों को टक्कर देने के लिए तैयार हैं महिलाएं
नगर निगम के कुछ वार्डों में महिलाएं, पुरुष प्रत्याशियों को चुनावी टक्कर दे रहीं हैं। वार्ड नंबर-9 सकोह से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित धनोटिया और भाजपा प्रत्याशी राज चौधरी के अलावा निर्दलीय नरेश कुमार के सामने महिला प्रत्याशी के रूप में सुषमा कुमारी हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर-14 कंड में भाजपा प्रत्याशी शेखर आनंद, कांग्रेस प्रत्याशी अनोज, निर्दलीय मितुल शुक्ला और प्रदीप कुमार के सामने संगीता खनका चुनावी ताल ठोकी है।
वार्ड अनुसार महिला उम्मीदवारों की स्थिति
वार्ड संख्या व नाम, उम्मीदवार
1 फरसेटगंज-हिमांशी, रेखा देवी
3 मैक्लोडगंज-आशा देवी, सुदर्शना
4 कश्मीर हाउस-नेहा संगल, नीनू शर्मा, वीना वर्मा
5 खजांची मोहल्ला-शैलजा, अरुणा कुमारी
6 कोतवाली बाजार-बबीता, तेजेंद्र कौर, करिश्मा छेत्री
7 सचिवालय-शिवानी भारद्वाज, रोज बाला, आशू, रेखा
8 खेल परिसर-रानी देवी, ललिता, सरोज कुमारी गुलेरी, प्रेरणा
12 बडोल-स्वर्ण देवी, मीना कुमारी, शीला मेहता, गायत्री देवी
15 खनियारा-रजनी

16 सिद्धपुर-बबीता, उषा रानी, अनुपम कटोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed