फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Multhan accident: Water kept leaking from tunnel for second day too

मुल्थान हादसा : दूसरे दिन भी टनल से रिसता रहा पानी

Sun, 12 May 2024 04:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Multhan accident: Water kept leaking from tunnel for second day too
मुल्थान में घटनास्थल पर एसडीएम एवं अन्य
बैजनाथ (कांगड़ा)। छोटा भंगाल के मुल्थान के लंबाडग में 25 मेगावाट के केयू हाइड्रो प्रोजेक्ट की क्षतिग्रस्त टनल से निकल रहा पानी घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी पूरी तरह से बंद नहीं हो सका है। शुक्रवार देर रात करीब साढे आठ बजे तेज बारिश और इस टनल के पानी ने मिलकर ऊपर की पहाड़ी के मलबे और बड़े-बड़े पत्थरों ने स्थानीय बाजार और घरों को खूब नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि रिजर्वायर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद टनल से लगातार पानी निकल रहा है। टनल का जो भी भाग ग्रस्त हुआ है, उस स्थान पर मरम्मत का कार्य मशीनों से संभव नहीं है और मात्र स्किल्ड लेबर से ही किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि घटना का मुख्य कारण पानी का रिसाव होना नहीं, बल्कि बड़ी पाइप का फट जाना है। शनिवार को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही है और टनल के पानी के पूरी तरह से बंद न होने पर बारिश कभी भी नुकसान कर सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने घटना के दूसरे दिन घटनास्थल का एक बार फिर से दौरा किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को प्रशासन की तरफ से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। उधर, हाइड्रो प्रोजेक्ट कंपनी के अधिकारी शनिवार को दिल्ली से पहुंच गए हैं। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की गई है और कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके आगे के लिए सुरक्षा के उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed