फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Movable and immovable properties worth Rs 1.76 crore of drug smugglers seized

Kangra News: नशा तस्करों की 1.76 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त

Thu, 22 Jan 2026 02:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Movable and immovable properties worth Rs 1.76 crore of drug smugglers seized
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशे के अवैध धंधे में संलिप्त अमित कौशल और गुरप्रीत सिंह, दोनों निवासी अमृतसर के कब्जे से 4 किलो 30 ग्राम चरस बरामद की थी। इस पर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर में सात मार्च 2025 को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में अभियुक्त अमित और गुरप्रीत सिंह की चल-अचल संपत्तियों की वित्तीय जांच के दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह के नाम कोई चल-अचल संपत्ति न होना पाई गई।
विज्ञापन

वहीं, मुख्य आरोपी अमित कुमार और आरोपी धर्म चंद और उसके पारिवारिक सदस्यों के नाम पर मकान, गाड़ी, नकदी, बैंक खातों में राशि जमा पाई गई। इनसे पूछताछ पर ये वांछित और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अभियोग में आरोपी अमित कुमार और धर्म चंद की ओर से चल-अचल संपत्ति अवैध और अनैतिक तरीके और नशे के कारोबार से अर्जित करना पाई गई। इस पर अवैध चल-अचल संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट के तहत फ्रीज कर लिया गया है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपी अमित कुमार, आरोपी धर्म चंद और उसके पारिवारिक सदस्यों की ओर से नशे के कारोबार से अर्जित 1,76,58,434 रुपये की चल-अचल संपत्तियों को नियमानुसार जब्त करके आगामी आदेशों हेतु सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली को आवेदन किया था, जिस पर सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती आदेशों की पुष्टि की है। पुलिस जिला नूरपुर ने अभी तक कुल 15 अभियोगों में नशे के अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों की 26,45,53,276 रुपये की चल-अचल संपत्ति को जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed