{"_id":"5e78608c3fbe729d81a860008c6a7202","slug":"motor-not-working-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवेज प्लांट ज्वालामुखी की एक मोटर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवेज प्लांट ज्वालामुखी की एक मोटर खराब
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी में बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की एक मोटर खराब पड़ी हुई है। विभाग की यह लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। हालांकि, विभाग दावा कर रहा है कि यह मोटर विकल्प के रूप में है। लेकिन, अगर मोटर विकल्प के रूप में भी है तो वह खराब नहीं होनी चाहिए। शिमला में भी कुछ ऐसी लापरवाहियों की वजह से पीलिया ने कई लोगों की जान ले ली थी। यह मोटर सीवेज के दूषित पानी को साफ करने के लिए लगाई गई थी। आईपीएच विभाग की ओर से इस प्लांट की देखरेख ठेकेदार करता है।
विज्ञापन
पानी के सैंपल भरने के लिए लेबोरेटरी का कुछ खराब सामान भी प्लांट में एक जगह पड़ा हुआ है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि ज्वालामुखी के देहरा मार्ग पर गंजू दा बाग नामक स्थान के पास बने इस बड़े सीवेज प्लांट में एक मोटर बंद होने की वजह से आसपास के क्षेत्र में गंदगी का आलम छाया हुआ है। ज्वालाजी क्षेत्र के रहने वाले राजिंद्र कौशल और राजेंद्र वर्मा, ज्ञान चंद, रमेश ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से क्षेत्र में रोजाना बदबू आ रही है। उन्हें प्लांट के एक कर्मी ने बताया है कि यह बदबू मोटर खराब होने की वजह से आ रही है। क्षेत्र के एडवोकेट अभिषेक पाधा ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर विभाग को सचेत रहना चाहिए।
विज्ञापन
ठीक चल रहा प्लांट : एक्सईएन
आईपीएच विभाग के एक्सईएन सुरेश महाजन ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बेहतर तरीके से चल रहा है। जिस खराब मोटर के बारे में बात की जा रही है, वह विकल्प के रूप में रखी गई है। उसकी मरम्मत जल्द की जा रही है। वहीं, प्लांट में पानी के सैंपल लेने के लिए लेबोरेटरी बेहतर तरीके से काम कर रही है। लेबोरेटरी का जो खराब सामान है, वह बहुत पुराना है। वह किसी काम का नहीं है। बुधवार को उन्होंने खुद प्लांट का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन