{"_id":"6715898a731c27d7ca0f6477","slug":"mother-of-three-children-goes-missing-after-going-shopping-for-karva-chauth-kangra-news-c-95-1-ssml1021-151599-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: करवाचौथ की खरीदारी करने गई तीन बच्चों की मां लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: करवाचौथ की खरीदारी करने गई तीन बच्चों की मां लापता
Mon, 21 Oct 2024 04:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। करवा चौथ के दिन विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के द्रमण की एक महिला लापता हो गई। इसको लेकर पति ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। शमशेर सिंह निवासी गांव मंझग्रा, द्रमण ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी शाहपुर बाजार में करवाचौथ का सामान लेने गई थी। जब वह घर नहीं लौटीं तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
पति ने बताया कि जब घर आकर उसकी तलाश की तो घर में रखे करीब एक लाख के गहने और 1.35 लाख रुपये की नकदी गायब थी। परिवार को शक है कि वह कहीं किसी के साथ फरार हो गई है। उनकी तीन बेटियां हैं, एक 10 साल, दूसरी आठ साल और तीसरी चार साल की है। पुलिस थाना शाहपुर के एसएचओ करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। महिला की तलाश की जा रही है।