फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   More than eight thousand children up to the age of five are dwarfs in the district.

Kangra News: जिले में पांच साल तक उम्र के आठ हजार से अधिक बच्चे बौने

Sat, 25 Oct 2025 01:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
More than eight thousand children up to the age of five are dwarfs in the district.
धर्मशाला। जिले में वर्तमान में शून्य से पांच साल तक के एक तिहाई से अधिक बच्चे बौनेपन और दुबलेपन का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 29 फीसदी बच्चे बौनेपन का शिकार हैं जबकि 12 फीसदी बच्चे वजन से कम, तीन फीसदी वजन से ज्यादा और दो फीसदी दुबलेपन के शिकार हैं। विभाग की ओर से इस विषय पर सर्वे किया गया है। बच्चों के इस आंकड़े की रिपोर्ट महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी की गई है।
कांगड़ा में कुल 80 हजार बच्चे शून्य से पांच वर्ष की आयु तक के हैं। इनमें से 8038 बच्चे नाटेपन, 14,521 बच्चे मध्य वर्ग से हैं। विभाग का कहना है कि वर्तमान में बच्चे शारीरिक, मानसिक व सामाजिक तौर पर अस्वस्थ हैं। विभाग की ओर से पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से बच्चों के पोषण, विकास सहित वृद्धि को मापा जा रहा है।
विज्ञापन

यह कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से किया जा रहा है। विभाग की ओर से सितंबर तक यह आंकड़ा एकत्रित किया गया है। बच्चों के कुपोषण के शिकार होने के कई कारण बताए गए हैं। सबसे बड़ा कारण हमारा खानपान का बदलता वातावरण और मोबाइल की लत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज की नई पीढ़ी समय पर खाना न खाना, लंबे समय से पैक खाना, अधिकतर समय बाहर का खाना व खाना खाने के एक घंटे के अंदर चाय पीना, चीनी-नमक का कम उपयोग सहित अन्य कई कारण शामिल हैं। जिला कांगड़ा में लोगों को जागरूक करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कई अभियानों व कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

विभाग की ओर से मिशन शक्ति और मिशन तृप्ति को भी शामिल किया गया है। मिशन शक्ति में लोगों को खान पान और मिशन तृप्ति में गर्भवती महिलाओं को खाने पीने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed