फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   More than 135 students of CU passed JRF, NET and PhD exams

Kangra News: सीयू के 135 से अधिक विद्यार्थियों ने पास की जेआरएफ, नेट और पीएचडी की परीक्षा

Fri, 01 Aug 2025 06:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 06:19 AM IST
विज्ञापन
More than 135 students of CU passed JRF, NET and PhD exams
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 135 से अधिक विद्यार्थियों ने यूजीसी की ओर से जून, 2025 में ली गई जेआरएफ, नेट और पीएचडी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। राजनीति विज्ञान विभाग के 22, समाजशास्त्र विभाग से 15, वाणिज्य विभाग से 14 और अंग्रेजी विभाग के 13 विद्यार्थियों ने सबसे अधिक संख्या में इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन

इस बार 50 छात्राओं और 52 छात्रों ने बाजी मारी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुनील कुमार और अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार सहित केंद्र के सभी संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। इस बार दृश्य कला विभाग से नितिन सोनी ने जेआरएफ, प्रगति गोस्वामी, रेखा कुमारी ने नेट, पर्यावरण विज्ञान विभाग से कंचन सुम्बेरिया और विशाल ने नेट, पर्यटन विभाग से मुक्तेश शर्मा ने जेआरएफ, शिवानी आर्य ने नेट, विशाल कौशल ने पीएचडी, अंग्रेजी विभाग से नृपिका शर्मा, वर्षा ठाकुर, हेमप्रभा, जितेंद्र ठाकुर सहित अन्य विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed