{"_id":"61c88645c5e59068eb124ba9","slug":"mobile-crockery-and-other-items-stolen-by-breaking-the-locks-of-eight-shops-in-jasur-kangra-news-sml3947279152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसूर में आठ दुकानों के ताले तोड़ उड़ा ले गए मुबाइल, क्रोकरी व अन्य सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसूर में आठ दुकानों के ताले तोड़ उड़ा ले गए मुबाइल, क्रोकरी व अन्य सामान
विज्ञापन
जसूर बाजार में हुई चोरियों की मौके पर जांच करते हुए पुलिस
- फोटो : Kangra
जसूर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के जसूर कस्बे में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार रात को जसूर में भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी और कांगड़ा बैंक शाखाओं के बीच में स्थित आठ दुकानों के ताले तोड़कर शातिरों ने मोबाइल, क्रॉकरी और अन्य सामान पर हाथ साफ किया है। वहीं एक ढाबे से अंडे की ट्रे भी ले गए हैं।
चोरी की ये घटनाएं रात करीब एक बजे से सुबह 6 बजे तक घटित हुई। शातिर चोरों ने इन दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की तारों को भी तोड़ने का प्रयास किया है।
वहीं, कुछ कैमरों को इस ढंग से घुमा दिया गया था कि चोरी की घटना रिकॉर्ड न हो सके। हालांकि एक दुकान में लगे कैमरे में एक चोर का चित्र कैद हुआ है जो कि पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हो सकता है। वहीं, एक अन्य दुकान पर एक संदिग्ध मोबाइल मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एनएच पर स्थित नागाबाड़ी में भी 9 दुकानों के ताले एक रात को तोड़ दिए थे। कस्बे जसूर और आसपास के क्षेत्रों में दो महीने में चोरियों की 50 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। इस कारण दुकानदार और लोग दहशत में है। इसमें चोरों की ओर से दुकानों, दो पहिया वाहनों के शो रूम, पीएचसी जसूर के अलावा कई मोटरसाइकिल, स्कूटियों पर हाथ साफ किए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं, डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि जसूर में शनिवार रात को विभिन्न दुकानों पर हुई चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।