{"_id":"682ddac6d6e79ec7b50b69b9","slug":"mla-malendra-rajan-laid-the-foundation-stone-for-development-works-kangra-news-c-95-1-kng1004-177997-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विधायक मलेंद्र राजन ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विधायक मलेंद्र राजन ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
Thu, 22 May 2025 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 22 May 2025 07:22 AM IST
विज्ञापन
गंगथ (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने घेटा पंचायत में 5 लाख रुपये के तीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही 2 से 5 जून तक गंगथ में होने वाले जिला स्तरीय दंगल की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
घेटा पंचायत के गांव हाड़ा के वार्ड-5 में उन्होंने श्मशानघाट के निर्माण, केवल कुमार की भूमि से हरि चंद की भूमि तक एंबुलेंस योग्य मार्ग और वार्ड-2 में दलजीत सिंह के घर से जोगिंद्र के घर तक पक्का रास्ते के कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के तहत किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता है।
गंगथ स्थित सिद्ध पीठ बाबा क्यालू महाराज परिसर में दंगल को लेकर हुई बैठक में विधायक ने पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और स्वच्छता जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। बाद में उन्होंने कंदरोड़ी विश्राम गृह में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और प्रदेश सरकार हर पंचायत को बुनियादी सुविधाओं से सशक्त करने की दिशा में काम कर रही है।