{"_id":"6920698466309239110250bd","slug":"mla-kishori-lal-honored-the-meritorious-students-of-paprola-school-kangra-news-c-95-1-ssml1021-207128-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विधायक किशोरी लाल ने सम्मानित किए पपरोला स्कूल के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विधायक किशोरी लाल ने सम्मानित किए पपरोला स्कूल के मेधावी
Sat, 22 Nov 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
बैजनाथ (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है, जो पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया साथ ही शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया एवं विद्यालय को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार की राशि प्रदान करने की घोषणा की।
इस दौरान प्रधानाचार्य शुभकरण ने मुख्यातिथि का स्वागत किया विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा शैक्षणिक, सहशैक्षणिक और अधोसंरचनात्मक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया। इस अवसर पर शुभकरण ,पार्षद राजेश कलेड़ी, एसएमसी प्रधान अंकिता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।