फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MLA Kamlesh heard the problems of the people in Dehra

Kangra News: विधायक कमलेश ने देहरा में सुनीं जनता की समस्याएं

Sun, 17 Aug 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 17 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
MLA Kamlesh heard the problems of the people in Dehra
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विधायक कमलेश ठाकुर ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के विश्रामगृह देहरा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शिरकत कर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने धैर्यपूर्वक सभी शिकायतें और मांगें सुनीं तथा अधिकांश मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने शेष समस्याओं को शीघ्र निपटाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने पानी की आपूर्ति, सड़क मरम्मत, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्व संबंधी विषय और अन्य स्थानीय मुद्दे उठाए। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय से ही जनहित के कार्यों को गति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह मेरा संकल्प है। जनता के सहयोग से हम विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed