फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MLA Kamlesh gave a gift of 11 lakh rupees to Chanaur.

Kangra News: विधायक कमलेश ने चनौर को दी 11 लाख की सौगात

Mon, 08 Dec 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 08 Dec 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
MLA Kamlesh gave a gift of 11 lakh rupees to Chanaur.
चनौर में जनसमस्याएं सुनतीं विधायक कमलेश ठाकुर। -स्रोत : डीपीआरओ
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विधायक कमलेश ठाकुर ने चनौर पंचायत में आयोजित विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 11 लाख रुपये की महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और प्रशासन को जनता की दहलीज तक पहुंचाकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्राम स्तर पर सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रयासों पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लक्ष्मी नारायण मंदिर ठाकुरद्वारा चनौर में टाइल लगाने के लिए दो लाख रुपये और वेटरनरी डिस्पेंसरी के निर्माण के लिए चार लाख रुपये, जबकि बेहड़ से थेडू तक रास्ते के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त विधायक ने कुराल बेहड़ क्षेत्र में श्मशानघाट की समस्या को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बिजली आपूर्ति के अपग्रेडेशन और जल शक्ति विभाग को गुलेरिया बस्ती में पेयजल टैंक निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति अभियान और आपातकालीन सेवा
विधायक कमलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धर्मशाला में आयोजित चिट्टे के विरुद्ध जागरूकता वॉकथॉन का उल्लेख किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की आवश्यकता पर बल दिया और लोगों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। नशे से संबंधित सूचना साझा करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए 112 आपातकालीन नंबर का उपयोग करने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed