फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MLA Kamlesh distributed Rs 6.34 lakh relief amount to 34 beneficiaries.

Kangra News: विधायक कमलेश ने 34 लाभार्थियों को बांटी 6.34 लाख की राहत राशि

Sun, 02 Nov 2025 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 02 Nov 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
MLA Kamlesh distributed Rs 6.34 lakh relief amount to 34 beneficiaries.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विधायक कमलेश ठाकुर ने शनिवार को संयुक्त कार्यालय भवन देहरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत 34 लाभार्थियों को लगभग 6.34 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए। लाभार्थियों को यह सहायता चिकित्सा सहायता, विवाह सहायता और अन्य आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे पात्र परिवारों के लिए प्रदान की गई।
विज्ञापन

विधायक ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जनहित, संवेदनशील शासन व्यवस्था और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कठिन परिस्थितियों में सहारा मिलता है। उन्होंने कहा कि सहायता राशि भले ही कम हो, लेकिन यह जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल का कार्य करती है और उनकी समस्याओं को कुछ हद तक कम करती है।
विज्ञापन

कमलेश ठाकुर ने कहा कि वह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगी और क्षेत्र के विकास व लोगों की सुविधा के लिए प्राथमिकता आधारित कार्य किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना और कुछ मामलों में मौके पर ही समाधान करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed