फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MLA Bhavani listened to grievances in Machhot.

Kangra News: मच्छोट में विधायक भवानी ने सुनीं समस्याएं

Tue, 11 Aug 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
MLA Bhavani listened to grievances in Machhot.
फतेहपुर की पंचायत घर मच्छोट में लाभार्थी परिवारों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम में की अध्यक्षता
फतेहपुर (कांगड़ा)। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद परिवारों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए सोमवार को पंचायत घर मच्छोट में लाभार्थी परिवारों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने लाभार्थी परिवारों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से समस्याओं की स्थिति जानी और कई मामलों का तुरंत समाधान करवाया। अन्य मामलों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम में बाड़ी, दियाना, डूहग, खटियाड़, कुडल, लुठियाल, मच्छोट, नगाल, रें, रियाली, टटवाली और पोलियां पंचायतों के लाभार्थियों ने आवास, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

----------
11 को रैहन और 12 अगस्त को फतेहपुर में होगा संवाद
ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर विकास खंड फतेहपुर में 10 से 12 अगस्त तक तीन क्लस्टर स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 11 अगस्त को सुबह 10:30 बजे जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह, रैहन में संवाद होगा। 12 अगस्त को सुबह 10:30 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन, फतेहपुर में तीसरा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फतेहपुर के बीडीओ सुभाष अत्री ने सभी चिह्नित लाभार्थी परिवारों से कम से कम एक सदस्य की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। विभागीय अधिकारियों को भी सक्षम प्रतिनिधि भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

फतेहपुर की पंचायत घर मच्छोट में लाभार्थी परिवारों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम में की अध्यक्षता

फतेहपुर की पंचायत घर मच्छोट में लाभार्थी परिवारों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम में की अध्यक्षता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed