फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Minister inaugurated the newly constructed building of Kohlidi School

Kangra News: मंत्री ने किया कोहलड़ी स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

Fri, 16 Aug 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 16 Aug 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Minister inaugurated the newly constructed building of Kohlidi School
चंबा के पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में निरीक्षण के दौरान साईंस म्यूजियम का अव
खज्जियार/चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहलड़ी के नवनिर्मित भवन का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

78.31 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में संतुलित विकास के लिए कृत संकल्प है। सरकार शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत विकास के अलावा शिक्षा में गुणवत्ता को विशेष महत्व दे रही है। शिक्षा मंत्री ने स्थानीय निवासियों की मांग पर विद्यालय की चार दीवारी व खेल मैदान के लिए धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय में अगले वित्त वर्ष से बायोलॉजी विषय शुरू करने तथा निर्माणाधीन साइंस ब्लाक भवन के लिए अतिरिक्त लगभग एक करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। स्थानीय विधायक नीरज ने भी विचार रखे। इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहलड़ी के प्रधानाचार्य महेंद्र पाल ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया और विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के लिए उनका आभार जताया। विद्यार्थियों ने गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिक्षा मंत्री ने स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5 हजार रुपये देने की घोषणा की। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed