फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Message for TB eradication conveyed on 'Nikshay Diwas'

Kangra News: निक्षय दिवस पर टीबी उन्मूलन का दिया संदेश

Mon, 26 Oct 2026 04:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:45 AM IST
विज्ञापन
Message for TB eradication conveyed on 'Nikshay Diwas'
आईटीआई बैजनाथ में एंड टीबी की बनाई मानव श्रृंखला। स्रोत: जागरूक पाठक
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय दिवस मनाया गया। इस दौरान रेड रिबन क्लबों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), जोश टीमों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से टीबी उन्मूलन का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य टीबी से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक कलंक को दूर करना व लोगों को समय पर जांच और नियमित उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है और समय पर पहचान व पूरा उपचार मिलने से इस पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
विज्ञापन


जिले में सरकारी आईटीआई नूरपुर, धमेटा, ठाकुरद्वारा, बैजनाथ, राजहून और धर्मशाला में मानव शृंखला बनाकर जागरूकता फैलाई गई। वहीं, पॉलिटेक्निक कॉलेज कांगड़ा में रैली निकाली गई। द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और रील के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आईटीआई बालक रूपी, मॉडल आईटीआई गढ़ जमूला, महिला आईटीआई रेहन और सरकारी आईटीआई बरूह में भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। विभिन्न संस्थानों ने लोगों से टीबी के लक्षण दिखने पर समय पर जांच करवाने और उपचार पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed