फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Merely obtaining a degree is not enough; youth should become job providers: Governor

मात्र डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं, युवा रोजगार प्रदाता बनें : राज्यपाल

Thu, 24 Sep 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 24 Sep 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
Merely obtaining a degree is not enough; youth should become job providers: Governor
श्री साईं विश्वविद्यालय में प्रदर्शन का अवलोकन करते राज्यपाल कविंद्र गुप्ता। -स्रोत : संस्थान
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में तेजी से बदल रही परिस्थितियों को देखते हुए केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है। आज ऐसी शिक्षा व्यवस्था की जरूरत है जो युवाओं को ज्ञान के साथ-साथ कौशल, आत्मविश्वास, रोजगार क्षमता और उद्यमिता के अवसर भी प्रदान करे। वे पालमपुर स्थित श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की वास्तविक पहचान उसके ज्ञान, मूल्यों, अनुसंधान, नवाचार और समाज के प्रति योगदान से तय होती है। प्रदेश के अनेक क्षेत्र पहाड़ी और दुर्गम हैं। ऐसी विषम भौगोलिक परिस्थितियों में उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का बड़ा माध्यम है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए विकास और अवसरों के नए द्वार खुलते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि उनका लक्ष्य केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें खुद रोजगार प्रदाता बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए ताकि वे दूसरों के लिए भी अवसर सृजित कर सकें। इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एसके पुंज ने राज्यपाल का स्वागत किया और संस्थान की शैक्षणिक यात्रा व उपलब्धियों को साझा किया। इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा, कुलपति प्रो. वीपी पटियाल, प्रबंध निदेशक तृप्ता पुंज और उपाध्यक्ष रिया पुंज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed