फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mataur-Jwalaji Fourlane affected did not get the amount of land acquisition

मटौर-ज्वालाजी फोरलेन प्रभावितों को तीन माह से नहीं मिली भू अधिग्रहण की राशि

Sun, 04 Jul 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mataur-Jwalaji Fourlane affected did not get the amount of land acquisition
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना के पांचवें चरण के मटौर से ज्वालाजी फोरलेन को अवार्ड किए करीब तीन महीने होने को हैं, लेकिन अभी तक देहरा और ज्वालाजी क्षेत्र के फोरलेन प्रभावितों के खाते में उनकी भू-अधिग्रहण की राशि नहीं डाली गई है। इससे यहां के स्थानीय लोग असमंजस में हैं।
विज्ञापन

लोगों का सवाल है कि सरकार इतना समय क्यों ले रही है, जबकि सरकार ने इन प्रोजेक्टों को बहुत ही गलत ढंग से हैंडल किया है और जनता के लिए हर रोज नई समस्याएं पैदा करने के सिवाय दूसरा कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन

एक ही पैकेज के जहां आधे लोगों के अवार्ड कर दिए गए हैं, वहीं दूसरी तहसील ज्वालाजी के लोग अभी अपने अवार्ड अनाउंसमेंट की घोषणा होने का इंतजार कर रहे हैं। इस विषय पर हिमाचल मानवाधिकार लोक बॉडी के अध्यक्ष राजेश पठानिया ने जब एसडीएम देहरा से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि उनकी ओर से सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और एनएचएआई हमीरपुर को भेज दी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक भू-अधिग्रहण की राशि नहीं भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट डायरेक्टर हमीरपुर और डीसी हमीरपुर से भी इस मुद्दे को लेकर लोगों की ओर से संपर्क किया गया, लेकिन अभी कोई राहत नहीं मिली है। ज्वालामुखी तहसील क्षेत्र में फोरलेन से प्रभावितों राणा रंजीत सिंह, राणा विजय सिंह, राणा गुरदेव सिंह, राणा गुरबचन सिंह,अजय राणा, नागेश राणा, राणा करण सिंह, माणिक राणा, शुभम राणा, डॉक्टर वकील चांद, केवल कृष्ण, जोगिंदर सूद, राजेंद्र ठाकुर, जनक धनोटिया, राकेश ठाकुर, ज्ञानचंद, मेला राम, ज्ञानू चांद, जगदीश चंद, सीताराम, बलविंदर ठाकुर, साहिल राणा, सुरजीत सिंह, बर्फी देवी, अनीश वेद आदि का कहना है कि एक तो सरकार ने उनकी जमीनों के दाम कोड़ियों में लगाकर और एनएच को लिंक रोड दर्शाकर उनके साथ अन्याय किया है, इससे सभी प्रभावित लोग बहुत आहत हैं। इस प्रोजेक्ट को शुरू हुए छह साल का लंबा अरसा बीत चुका है और हर बार यह कह कर टाल दिया जाता है कि एक या दो महीने में यह काम शुरू हो जाएगा। ज्वालाजी और देहरा के प्रभावितों ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस कार्य को जल्द से जल्द किया जाए। अन्यथा सभी प्रभावित और हिमाचल मानव अधिकार बॉडी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी और इसकी सारी जिम्मेदारी एनएचएआई और प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed