फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Jwalamukhi, FIR registered against husband and three others

Kangra News: ज्वालामुखी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत तीन पर एफआईआर

Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Jwalamukhi, FIR registered against husband and three others
घलौर में फंदे से लटकी मिली महिला, मायका पक्ष ने लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप
विज्ञापन

भाई बोले-दो साल पहले मारपीट से टूटा था बहन का पैर, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र के घलौर गांव में करवा चौथ से एक दिन पहले विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घलौर निवासी अंजना के के भाई राजेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, अंजना की शादी करीब 29 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बालिग बेटे हैं। एक आईआईटी में पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा लुधियाना में नौकरी करता है। महिला का पति आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


राजेश के अनुसार, बुधवार दोपहर उनके जीजा ने फोन कर बताया कि अंजना ने मकान की दूसरी मंजिल पर बनी मोमटी में सरिये से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया है। भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल में अंजना को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। करीब दो-तीन वर्ष पहले उसके साथ मारपीट की गई थी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद वह लंगड़ाकर चलती थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसे मायके के सदस्यों से संपर्क करने से भी रोकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायका पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत की वास्तविक वजह सामने लाने की मांग की है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि शव का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया गया है। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर पति, सास और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed