{"_id":"ef4343b92d506a409facc8274dd57537","slug":"marriage-barat-return-in-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की अजीब हरकतें देख दुल्हन ने लौटा दी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे की अजीब हरकतें देख दुल्हन ने लौटा दी बारात
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के साथ सटे इलाके में आई बारात को बिना दुल्हन लौटना पड़ा है। बताया जा रहा है कि शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन को दूल्हे की हरकतें ठीक नहीं लगीं और उसने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने शादी से जैसे ही मना किया तो दोनों परिवारों में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विवाद काफी बढ़ने पर वहां पुलिस के साथ पंचायत बुलाई गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर बारात वापस चली गई। बगली के साथ लगते एक गांव में बारात आई हुई थी। बारात आने के बाद जैसे ही शादी की रस्में शुरू हुईं तो युवती ने अपने परिजनों से शादी करने से मना कर दिया। चर्चा है कि दूल्हे की हरकतें अजीब लग रही थीं।
विज्ञापन
इस वजह से शादी नहीं हो पाई। एसएचओ बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को मिली थी। गांव की पंचायत को बुलाया गया था। शिकायत थी कि लड़की ने शादी करने से इसलिए इंकार कर दिया कि उसे दूल्हे की हरकतें अजीब जैसी लग रही थीं। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बारात वापस चली गई।
विज्ञापन