फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Manish will take over as RTO, Ritika will take over as Commissioner, Zafar will take over as Bank MD

Kangra News: मनीष संभालेंगे आरटीओ, रितिका आयुक्त, जफर बैंक एमडी का कार्यभार

Tue, 29 Apr 2025 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Manish will take over as RTO, Ritika will take over as Commissioner, Zafar will take over as Bank MD
धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में प्रस्तावित आईपीएल मैचों से पूर्व कांगड़ा जिला के विभिन्न विभागों में अधिकारी इधर-उधर हुए हैं। आरटीओ धर्मशाला के पद पर सरकार ने एचएएस अधिकारी मनीष सोनी को नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। वह बुधवार तक कार्यभार संभाल सकते हैं। इसी तरह कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक को आईएएस अधिकारी जफर इकबाल के रूप में नया प्रबंध निदेशक मिला है। जफर इकबाल वर्तमान में अवकाश पर हैं और छुट्टियां खत्म होने के बाद वह केसीसी बैंक में एमडी का पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन

एडीएम धर्मशाला के खाली पद पर एचएएस अधिकारी शिल्पी बेक्टा और एसडीएम धर्मशाला के पद पर एचएएस अधिकारी मोहित रत्तन ने कार्यभार संभाल लिया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं विभाग धर्मशाला में अतिरिक्त पंजीयक के पद पर एचएएस अधिकारी राहुल चौहान के नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं। नगर निगम धर्मशाला में आयुक्त के पद पर आईएएस अधिकारी रितिका जिंदल ज्वाइन करेंगी। इसी तरह एसडीएम देहरा और एसडीएम जवाली के पद पर भी नई नियुक्तियाें के आदेश जारी हुए हैं। एसडीएम देहरा के पद पर जारी तबादला आदेशों में संशोधन हुआ है, अब वहां पर एचएएस अधिकारी कुलवंत सिंह पोटन ज्वाइन करेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड में सचिव के पद पर आईएएस अधिकारी विजय वर्धन की नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं। खास बात यह है कि कुछ अधिकारियों का तबादला एक साल के सेवाकाल के बाद हुआ है, जिस कारण संबंधित विभागों में चल रहे कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। आईएएस अधिकारी जफर इकबाल को नगर निगम धर्मशाला में आयुक्त के पद पर अभी एक साल हुआ है। इसी तरह एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार भोट को भी एक साल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed