फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Man ke haare haar...Man ke jite jeet: Shalini Agnihotri

मन के हारे हार... मन के जीते जीत : शालिनी अग्निहोत्री

Fri, 10 Jan 2025 01:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Man ke haare haar...Man ke jite jeet: Shalini Agnihotri
धर्मशाला की आईटीआई दाड़ी में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उप​स्थित प्र​​शिक्षु छात्राएं।
धर्मशाला। मन के हारे हार है और मन के जीते जीत...। अगर मन से किसी काम को करने की बात ठान ली जाए तो उसे अवश्य पूरा करें। यह बात वीरवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल्स’ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि कही। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु छात्राओं को उनके अधिकारों, कॅरिअर और महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं के प्रति अभी तक समाज में लोगों की सोच नहीं बदली है। इसलिए महिलाओं को अपने अंदर की अपराजिता को पहचाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटी उम्र के अनुभव बड़े होते हैं। उन्होंने आईटीआई की प्रशिक्षु छात्राओं से कहा कि असफलताओं से हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि बहुत कम लोग ऐसे हैं, जिन्हें फेल हुए बिना सफलता हासिल हुई हो। अभी से अपना एक लक्ष्य लेकर चलें कि भविष्य में क्या करना है। अगर लक्ष्य निर्धारित नहीं करेंगे तो भविष्य में कुछ नहीं कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें स्वयं निर्णय लेना होगा। इसकी शुरुआत उन्हें अपने आप से करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु छात्राओं को फेसबुक और व्हाट्सएप से बाहर आने की भी नसीहत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब भी किसी सोशल मीडिया अकाउंट बनाएं तो उसमें अपनी सही जानकारी कभी भी न डालें। इसके अलावा किसी से भी अपना ओटीपी और पिन नंबर शेयर न करें। इस दौरान उन्होंने अपने स्कूली जीवन से लेकर आईपीएस तक के सफर को भी उपस्थित प्रशिक्षु छात्राओं के साथ साझा किया। इस दौरान आईटीआई के अनुदेशक अरुण कुमार ने बखूबी मंच का संचालन किया, जबकि कार्यक्रम आईटीआई का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:


महत्त्वपूर्ण जानकारी मिली: आरके पुरी
हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में अमर उजाला ने अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुईं पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने प्रशिक्षु छात्राओं के साथ-साथ उन्हें भी काफी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई है। यह बात आईटीआई दाड़ी के प्रिंसिपल आरके पुरी ने कही। उन्होंने कहा कि अगर इस जानकारी को छात्राएं अपने जीवन में अपनाएंगी तो वे न तो खुद को अकेला समझेंगी और न ही उन्हें किसी से डरने की जरूरत होगी।

क्या कहती हैं छात्राएं-

अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में काफी कुछ सीखने को मिला। हमें कार्यक्रम में सीखने को मिला है कि अपने सपने को साकार करने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। सपने तभी साकार होंगे, जब हम उसको करने के लिए सोचेंगे और फिर उन्हें पूरा करेंगे।
-रितिका, प्रशिक्षु


एसपी कांगड़ा की ओर से साइबर अपराध के बारे में विस्तरित जानकारी दी गई, जो हमारे लिए काफी फायदेमंद है। शैक्षणिक संंस्थानों में ऐसे कार्यक्रम लगातार होने चाहिए, जिससे दुनिया में चल रही चीजों के बारे में जानकारी
मिलती रहे और जागरूकता आए।
- मुस्कान, प्रशिक्षु


वीरवार को हमें अपने सपने को पूरा करने के साथ आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जमाने में हो रहे अपराधों के बारे में जानकारी दी। साथ ही अपने डेटा को लोगों के साथ साझा न करने के बारे में बताया गया, जो भविष्य में काम आएगा।

-अंकिता, प्रशिक्षु


विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला की ओर से बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के चलते काफी कुछ सीखने को मिलता है। आज के कार्यक्रम में लगातार सोशल मीडिया का शिकार हो रहे युवाओं को एक समय अवधि तक उपयोग करने की बात कही, जो भविष्य में सपने को पूरा करने की एक अच्छी आदत हो सकती है।
- शिवानी चौधरी, प्रशिक्षु

धर्मशाला की आईटीआई दाड़ी में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षु छात्राएं।

धर्मशाला की आईटीआई दाड़ी में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षु छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed